आरती संग्रह आरती श्री बनवारी की भागवत कृष्ण बिहारी की
रचना – ज.गु. निम्बा. श्री श्री जी महाराज।
गायक – सर्वेश्वर जी शरण।
आरती श्री बनवारी की,
भागवत कृष्ण बिहारी की।।
भागवत भगवत मंगल रूप,
कथामय मंजुल मधुर अनूप,
पितामह मुखरित प्रथम स्वरूप,
विराजत नारद मनमय कूप,
कृष्ण रसदान,रसिक जन प्राण,
करत बुधगान,
पुराण सब परम महारी की,
भागवत कृष्ण बिहारी की,
आरती श्री बनवारी कीं,
भागवत कृष्ण बिहारी की।।
भागवत हरीयश गुणगण पुंज,
व्यास प्रतिपादित भगवत कुंज,
देव सुख निशदिन गावत गुंज,
सूत मुनि नैमिष यह रस भुंज,
सुनत भव पास, तुरत वह नाश,
मिलत हरिवास,
कथा श्री भागवत धारी की,
भागवत कृष्ण बिहारी की,
आरती श्री बनवारी कीं,
भागवत कृष्ण बिहारी की।।
भागवत कृष्णामृत पावन,
गोकर्ण प्रतिपल मनभावन,
परीक्षित हरि रस विलसावन,
कथाश्रव उद्धव सरसावन,
करत रसपान, होत गुणवान,
मिलत सनमान,
शरण अब भागवत प्यारी की,
भागवत कृष्ण बिहारी की,
आरती श्री बनवारी कीं,
भागवत कृष्ण बिहारी की।।
आरती श्री बनवारी की,
भागवत कृष्ण बिहारी की।।
- धन्य घड़ी धन्य भाग्य हमारा करो स्वागत बाबा को भजन लिरिक्स
- सात सुरो का बहता दरिया तेरे नाम हिंदी लिरिक्स
- मोहे मुरली बना लेना कृष्ण भजन लिरिक्स
- मेरे सर पर रखदो बाबा अपने ये दोनों हाथ भजन लिरिक्स
- श्याम चंदा है श्यामा चकोरी भजन लिरिक्स
Pingback: नाव मेरी मजधार में आई और लहरों से हार गई भजन लिरिक्स – Bhajan Collections