आया सावन का त्यौहार भजन लिरिक्स| Aaya Sawan Ka Tyohar Bhajan Lyrics
अमरनाथ जी जय हो,
शिव शंकर की जय हो,
महादेव की जय हो।
है आया सावन का त्यौहार,
के भक्तों हो जाओ तैयार,
है जाना अमरनाथ के द्वार,
वही पर है अपना उद्धार,
है आया सावन का त्यौहार,
के भक्तों हो जाओ तैयार।
झूठी मोह माया छोडो,
अमरनाथ चालो जी,
चाहे तू अकेला चाल,
चाहे साथ चालो जी,
बोले दसो दिशाएं,
बात टालो जी,
जय जय अमरनाथ,
छोडो मोह संसार,
है आया सावन का त्यौहार,
के भक्तों हो जाओ तैयार।
श्रद्धा और भावना का,
पूरा संसार है,
कोई चला पैदल,
कोई घोड़े पर सवार,
अपनी अपनी सोच और,
अपने विचार हैं,
बोलो क्या है विचार,
है आया सावन का त्यौहार,
के भक्तों हो जाओ तैयार।
शीतल समीर राग,
शिव जी के गाती है,
कथा अमरनाथ की,
पहाड़िया सुनाती है,
भक्त चलते जाते,
सीत कुछ ना कर पाती है,
कैसा चमत्कार,
है आया सावन का त्यौहार,
के भक्तों हो जाओ तैयार।
जय जय बाबा अमरनाथ,
जय बाबा बर्फानी,
भूखो को देते अन्न,
प्यासों को पानी जी,
तेरी शक्ति सारे जग ने,
है मानी जी,
अरज करे है कुमार,
है आया सावन का त्यौहार,
के भक्तों हो जाओ तैयार।
है जाना अमरनाथ के द्वार,
वही पर है अपना उद्धार,
है आया सावन का त्यौहार,
के भक्तों हो जाओ तैयार।
- बालाजी पे चढ़े सिन्दूर कहियो म्हारे भक्ता ने भजन लिरिक्स-Bhajan Lyrics
- माँ बालक सा नाता कोई भजन लिरिक्स-Bhajan Lyrics
- आये है मेरे रघुनाथ भजन लिरिक्स-Bhajan Lyrics
- Maa Tere Darshan Karne Aaya Hu Bhajan Lyrics
- Nakoda Ke Mandir Mai Bhakt Jo Bhi Aata Hai Bhajan Lyrics
- Ram Naam Ki Lut Machi Hai Bhajan Lyrics
आया सावन का त्यौहार भजन लिरिक्स| Aaya Sawan Ka Tyohar Bhajan Lyrics Youtube Video
Shivji Ke Bhajan, Bholenath Bhajan, Shambhu Bhajan,Sawan Ke Bhajan,Amarnath Bhajan,Kedarnath Bhajan
Pingback: तेरा दीवाना बना दिया भजन लिरिक्स Bhajan Lyrics – Bhajan Collections
Pingback: Aaj ke subah ke bhajans Lyrics – Bhajan Collections