।। दोहा ।।
देवी बड़ी न देवता – और न सुरज न चांद।
आदि अंत दोनो बड़े – के गुरु के गोविन्द।
इनमे कोन राम कहाया ,
ये तो दुनिया समझ नही पाय।
इनमें कोन राम कहाया।
सतयुग विष्णु भये रामा,
करता आप कहाया।
सती अनु सुईया ने एक पल मे ,
बालक रुप बनाया।
इनमे कोन ….
त्रेता मे श्री राम भये रामा ,
कोसल्या गोद खिलाया।
अहीरावण पाताल को ले गया ,
हनुमत जाय छुङाया।
इनमे कोन ….
द्वापर मे श्री कृष्ण भये हे ,
यशोदा गोद खिलाया।
एक बाण के मारे मर गये ,
फीर कुछ कर नही पाया।
इनमे कोन ….
कहे कबीर सुनो भाई साधु ,
राम कही नही पाया।
आदि राम सभी से न्यारा ,
कोई बिरला हंस लिख पाया।
इनमे कोन ….
निर्गुणी भजन लिरिक्स | nirguni bhajan video
इनमे कोन राम कहाया inme kon raam kahaya निर्गुणी भजन तंबूरा nirguni bhajan lyrics निर्गुणी भजन लिरिक्स
निर्गुणी भजन तंबूरा lyrics in Hindi
भजन :- इनमें कौन राम कहाया
गायक :- कबीर राजस्थानी