देख तेरे संसार की हालत ,क्या हो गई भगवान।
कितना बदल गया इंसान।
सूरज ना बदला ,चाँद ना बदला।
ना बदला आसमान।कितना बदल गया इंसान।
आया समय बड़ा बड़ेगा ,आज आदमी बना लफंगा।
कही पे झगड़ा कही पे दंगा ,नाच रहा नर होकर नंगा।
छल कपट के हाथो ,अपना बेच रहा ईमान।
कितना बदल गया इंसान।देख तेरे संसार। …..
राम के भक्त रहीम के बन्दे ,रचते है आज फरेब के धंधे।
कितने ये मक्कार के अंधे ,देख लिये इनके भी धंधे।
इन्ही की काली करतूतों से ,हुआ ये मुल्क मसाण।
कितना बदल गया इंसान।देख तेरे संसार। …..
हम आपस में ना झगड़ते ,बने हुए खेल क्यों बिगड़ते।
काहे लाखो घर ये उजड़ते ,क्यों ये बच्चे माँ से बिछड़ते।
फुट फुट के क्यों रोते प्यारे ,बापू के है प्राण।
कितना बदल गया इंसान।
देख तेरे संसार की हालत ,क्या हो गई भगवान।
कितना बदल गया इंसान।
कितना बदल गया इंसान Bhajan Video
भजन :- कितना बदल गया इंसान
गायक :- अनिल नागौरी