जय शनि देवा, जय शनि देवा आरती | शनिदेव की आरती | Jai Shani Deva, Jai Shani Deva Aarti | Shanidev Ki Aarti
जय शनि देवा, जय शनि देवा,
जय जय जय शनि देवा ।
अखिल सृष्टि में कोटि-कोटि जन,
करें तुम्हारी सेवा ।
जय शनि देवा, जय शनि देवा,
जय जय जय शनि देवा ॥
जा पर कुपित होउ तुम स्वामी,
घोर कष्ट वह पावे ।
धन वैभव और मान-कीर्ति,
सब पलभर में मिट जावे ।
राजा नल को लगी शनि दशा,
राजपाट हर लेवा ।
जय शनि देवा, जय शनि देवा,
जय जय जय शनि देवा ॥
जा पर प्रसन्न होउ तुम स्वामी,
सकल सिद्धि वह पावे ।
तुम्हारी कृपा रहे तो,
उसको जग में कौन सतावे ।
ताँबा, तेल और तिल से जो,
करें भक्तजन सेवा ।
जय शनि देवा, जय शनि देवा,
जय जय जय शनि देवा ॥
हर शनिवार तुम्हारी,
जय-जय कार जगत में होवे ।
कलियुग में शनिदेव महात्तम,
दु:ख दरिद्रता धोवे ।
करू आरती भक्ति भाव से,
भेंट चढ़ाऊं मेवा ।
जय शनि देवा, जय शनि देवा,
जय जय जय शनि देवा ॥
- राधे राधे जपो चले आयंगे बिहारी भजन लिरिक्स Bihari Bhajan Lyrics
- दिल दिया है जां भी देंगे ऐ वतन तेरे लिए देशभक्ति गीत लिरिक्स Deshbhakti Geet Lyrics
- भगतो को दर्शन दे गयी रे एक छोटी सी कन्या भजन लिरिक्स Kanya Bhajan Lyrics
- दूर नगरी बड़ी दूर नगरी कैसे आऊं मैं कन्हैया तेरी गोकुल नगरी भजन लिरिक्स Kanhaiya Bhajan Lyrics
- चंदन है इस देश की माटी तपोभूमि हर ग्राम है देशभक्ति गीत लिरिक्स Deshbhakti Geet Lyrics
- मेरा भोलेनाथ ऐसा भक्तो का रखवाला हैं भजन लिरिक्स Bholenath Bhajan Lyrics
Video
Pingback: ओम जय पारस देवा | श्री पार्श्वनाथ जी की आरती | Om Jai Paras Deva | Shree Parshvnath Ji Ki Aarti – Bhajan Collections
Pingback: तेरे सीने में बसे रघुराई, बजरंगी तेरा क्या कहना भजन लिरिक्स Bajrangi Bhajan Lyrics – Bhajan Collections
Pingback: जो खेल गए प्राणों पे, श्री राम के लिए, एक बार तो हाथ उठाओ मेरे हनुमान के लिए भजन लिरिक्स Hanuman Ke Bhajan Lyrics –