भजन तेरी पनाह में हमे रखना हिंदी लिरिक्स
तेरी पनाह में हमे रखना,
सीखे हम नेक राह पर चलना।।
कपट कर्म चोरी बेईमानी,
और हिंसा से हमको बचाना,
नाली का बन जाऊं ना पानी,
निर्मल गंगा-जल ही बनाना,
अपनी निगाह में हमे रखना,
तेरी पनाह में हमे रखना।।
क्षमावान कोई तुझसा नही और,
मुझसा नही कोई अपराधी,
पूण्य की नगरी में भी मैंने,
पापों की गठरी ही बाँधी,
करुणा की छाँव में हमे रखना,
तेरी पनाह में हमे रखना।।
तेरी पनाह में हमे रखना,
सीखे हम नेक राह पर चलना।।
- आरती गिरिजा नंदन की गजानन असुर निकंदन की लिरिक्स
- मीरा हो गई रे दीवानी घनश्याम की लगन लगी हरी नाम की
- हिन्द देश के निवासी सभी जन एक हैं गीत लिरिक्स
- दौड़ू तो पोछु कोनी रे मीरा रा महाराज उबा रिजो लिरिक्स
- आवे आवे माताजी रमता आवे भजन लिरिक्स