कृष्ण भजन प्रेम करले सांवरे से जिंदगी बन जाएगी भजन लिरिक्स
स्वर – पंकज जी मोदी।
प्रेम करले सांवरे से,
जिंदगी बन जाएगी,
क्यों फिकर करता है तेरी,
भावना रंग लाएगी।।
बोलो श्याम श्याम श्याम,
बोलो श्याम श्याम श्याम।
भावना से श्याम रीझे,
भावना ही भक्ति है,
भावना जिनकी प्रबल है,
उनमे प्रभु की शक्ति है,
धीरे धीरे आत्मबल की,
शक्ति बढ़ती जाएगी,
क्यों फिकर करता है तेरी,
भावना रंग लाएगी।।
बोलो श्याम श्याम श्याम,
बोलो श्याम श्याम श्याम।
प्रेम का रिश्ता प्रभु से,
ज्यूँ ज्यूँ बढ़ता जाएगा,
उतना ही तू श्याम के,
नज़दीक आता जाएगा,
सामना होगा प्रभु से,
वो घड़ी भी आएगी,
क्यों फिकर करता है तेरी,
भावना रंग लाएगी।।
बोलो श्याम श्याम श्याम,
बोलो श्याम श्याम श्याम।
दिल के तारों में बंधे बिन,
श्याम आ सकते नहीं,
लाख तुम कोशिश करलो,
उनको पा सकते नहीं,
सामना होगा प्रभु से,
वो घड़ी भी आएगी,
क्यों फिकर करता है तेरी,
भावना रंग लाएगी।।
बोलो श्याम श्याम श्याम,
बोलो श्याम श्याम श्याम।
प्रेम करके देख बन्दे,
सांवरा मिल जाएगा,
‘बिन्नू’ कहता नाम तेरा,
श्याम से जुड़ जाएगा,
एक दिन तेरे तराने,
सारी दुनिया गाएगी,
क्यों फिकर करता है तेरी,
भावना रंग लाएगी।।
बोलो श्याम श्याम श्याम,
बोलो श्याम श्याम श्याम।
प्रेम करले सांवरे से,
जिंदगी बन जाएगी,
क्यों फिकर करता है तेरी,
भावना रंग लाएगी।।
बोलो श्याम श्याम श्याम,
बोलो श्याम श्याम श्याम।
- कुल रो कारण सन्तों है नहीं देसी भजन लिरिक्स
- सन्तो देखों भजन री लहरी मैं तो सतगुरु शब्दों हेरी
- पवन कुमार ह्रदय में आओ भजन लिरिक्स
- हनुमानजी कभी मेरे घर भी पधारो भजन लिरिक्स
- मेरी विनती सुनो हनुमान शरण तेरी आया हूँ भजन लिरिक्स
Pingback: अरे मै तो जोवु रे सावरिया थारी बाट भजन लिरिक्स – Bhajan Collections