भजन भगवान मेरी नैया उस पार लगा देना भजन लिरिक्स
Singer – Vidhi Sharma
भगवान मेरी नैया,
उस पार लगा देना,
अब तक तो निभाया है,
आगे भी निभा देना।।
हम दीन दुखी निर्बल,
नित नाम रहे प्रतिपल,
यह सोच दरश दोगे,
प्रभु आज नही तो कल,
जो बाग़ लगाया है,
फूलों से सजा देना,
भगवान मेरी नईया,
उस पार लगा देना,
अब तक तो निभाया है,
आगे भी निभा देना।।
तुम शांति सुधाकर हो,
तुम ज्ञान दिवाकर हो,
मम हँस चुगे मोती,
तुम मान सरोवर हो,
दो बूंद सुधारस की,
हमको भी पिला देना,
भगवान मेरी नईया,
उस पार लगा देना,
अब तक तो निभाया है,
आगे भी निभा देना।।
रोकोगे भला कबतक,
दर्शन को मुझे तुमसे,
चरणों से लिपट जाऊं,
वृक्षों से लता जैसे,
अब द्वार खड़ी तेरे,
मुझे राह दिखा देना,
भगवान मेरी नईया,
उस पार लगा देना,
अब तक तो निभाया है,
आगे भी निभा देना।।
मजधार पड़ी नैया,
डगमग डोले भव में,
आओ त्रिशला नंदन,
हम ध्यान धरे मन में,
अब ‘तनवर’ करे विनती,
मुझे अपना बना लेना,
भगवान मेरी नईया,
उस पार लगा देना,
अब तक तो निभाया है,
आगे भी निभा देना।।
भगवान मेरी नैया,
उस पार लगा देना,
अब तक तो निभाया है,
आगे भी निभा देना।।
- यो बनिये का छोरा बाबा तेरा हो गया से भजन लिरिक्स
- रंगली रंगली चुनरिया तेरे नाम बालाजी भजन लिरिक्स
- खाटू वाले श्याम धणी मने चस्का एक तेरी यारी दा भजन लिरिक्स
- जब से खाटू आया खाटू वाला बना मेरा भजन लिरिक्स
Pingback: कही छूट जाये न दामन तुम्हारा कृष्ण भजन लिरिक्स – Bhajan Collections
Pingback: जाने क्या जादू कर गयो रे ओ बांके सांवरिया भजन लिरिक्स – Bhajan Collections