भय भंजना वन्दना सुन हमारी,
दरस तेरे माँगे ये तेरा पुजारी,
भय भंजना।।
गीतों के फूलों की माला बनाकर,
लाया हूँ दिल आरती में सजाकर,
ये साँसों की सरगम,
करूँ तेरे अर्पण,
तुझे और क्या दूँ मैं ठहरा भिखारी,
दरस तेरे माँगे ये तेरा पुजारी,
भय भंजना।।
आजा मधुर स्वप्न सी मुस्कुराती,
मन के बुझे दीप हंसकर जलाती,
जपे दिल की धड़कन तेरा नाम हरदम
उतर ज्योत किरणों की लेकर सवारी,
दरस तेरे माँगे ये तेरा पुजारी,
भय भंजना।।
गगन तलक मैं पलक पसारुं,
एक झलक दिखलाजा,
मुझ पे तरस कर एक पल हस,
ज्योति धार बरसा जा,
मेरी लाज तेरे हाथ वर दे।।
भय भंजना वन्दना सुन हमारी,
दरस तेरे माँगे ये तेरा पुजारी,
भय भंजना।।
- आ जुग मा देह अभिमान घणु भजन लिरिक्स
- रमतोड़ो साधु मोयो लाल लहरिये वाली भजन लिरिक्स
- मन रे सत री संगत करिये भजन लिरिक्स
- मोको कहा ढूढ़े रे बन्दे भजन लिरिक्स
स्वर – मन्ना डे।
भय भंजना वन्दना सुन हमारी हिंदी लिरिक्स