मोहे आन मिलो घनश्याम,
बहुत दिन बीत गए,
बीत गए दिन बीत गए,
बीत गए दिन बीत गए,
मोहें आन मिलो घनश्याम,
बहुत दिन बीत गए।।
राधा की अँखियन की तारे,
मेरे भी बन जाओ सहारे,
भक्तो के भगवान,
बहुत दिन बीत गए,
मोहें आन मिलो घनश्याम,
बहुत दिन बीत गए।।
मुरली वाले मुरली बजा जा,
सोए हुए मेरे भाग्य जगा जा,
मीरा के घनश्याम,
बहुत दिन बीत गए,
मोहें आन मिलो घनश्याम,
बहुत दिन बीत गए।।
मन मंदिर में रास रचा जा,
रूप सांवला दरश दिखा जा,
जीवन की हो गई श्याम,
बहुत दिन बीत गए,
मोहें आन मिलो घनश्याम,
बहुत दिन बीत गए।।
मोहे आन मिलो घनश्याम,
बहुत दिन बीत गए,
बीत गए दिन बीत गए,
बीत गए दिन बीत गए,
मोहें आन मिलो घनश्याम,
बहुत दिन बीत गए।।