फिल्मी तर्ज भजन ये अटल भरोसा प्यारे खाली ना जाएगा भजन लिरिक्स
Singer – Akash Gupta
तर्ज – दिल दीवाने का डोला।
ये अटल भरोसा प्यारे,
खाली ना जाएगा,
तू राम नाम का सुमिरन कर,
हनुमान आएगा,
तू राम नाम का सुमिरन कर,
हनुमान आएगा।।
एक अटल भरोसा ही था,
सीता को प्रभु भक्ति पर,
और प्रभु को भी था भरोसा,
श्री हनुमत की शक्ति पर,
चाहे लाख बड़ा हो सागर,
ये लांघ जाएगा,
तू राम नाम का सुमिरन कर,
हनुमान आएगा,
तू राम नाम का सुमिरन कर,
हनुमान आएगा।।
प्रभु नाम का सुमिरन ही तो,
विभीषण करता आया,
उस सुमिरन के बल पर ही,
हनुमान को सम्मुख पाया,
हर सच्चे भक्त का प्रभु से,
ये मिलन कराएगा,
तू राम नाम का सुमिरन कर,
हनुमान आएगा,
तू राम नाम का सुमिरन कर,
हनुमान आएगा।।
‘योगी’ सुमिरन की युक्ति,
तेरा प्रभु से योग कराए,
खुद रामायण भी भक्तो,
हरि नाम महत्व बताए,
इस पावन नाम सहारे,
भव पार जाएगा,
तू राम नाम का सुमिरन कर,
हनुमान आएगा,
तू राम नाम का सुमिरन कर,
हनुमान आएगा।।
ये अटल भरोसा प्यारे,
खाली ना जाएगा,
तू राम नाम का सुमिरन कर,
हनुमान आएगा,
तू राम नाम का सुमिरन कर,
हनुमान आएगा।।
- सुख भी मुझे प्यारे है दुःख भी मुझे प्यारे है भजन लिरिक्स
- देखो प्यारे श्याम का ये दरबार है भजन लिरिक्स
- म्हाने जग की के दरकार साथी है म्हारो सांवरो धणी लिरिक्स
- जपूँ नारायणी तेरो नाम भजन लिरिक्स
- मुझे श्याम मिल गया है श्री राधे रटते रटते लिरिक्स
Pingback: तू हारे का सहारा रे हम हारे हारे हारे भजन लिरिक्स – Bhajan Collections