राधा-मीराबाई भजन राधा रानी का जन्मदिन आया धूम मचाएंगे भजन लिरिक्स
स्वर – घनश्याम मिड्ढा।
तर्ज – मेरी लगी श्याम संग।
राधा रानी का जन्मदिन,
आया धूम मचाएंगे,
आया है आज आया है,
चारों ओर ही मंगल छाया है,
लाडो प्यारी का जन्मदिन आया,
कि नाचे गाएंगे।।
वृषभानु जी के भवन में,
खुशियां हैं छाई,
देने बधाई बृज सखियां आई,
कहे मैया से लेकर,
आज बधाई जाएंगे,
राधा रानी का जनमदिन,
आया धूम मचाएंगे।।
बरसाने की आज है शान नयारी,
जगमग है आज गलियां सारी,
लेकर फूलों की माला आज,
भवन को सजाएंगे,
राधा रानी का जनमदिन,
आया धूम मचाएंगे।।
ब्रज मंडल मैं है आनंद छाया,
सखियों ने मंगल गान है गाया,
जनमी है लाली आज,
सभी को बताएंगे,
राधा रानी का जनमदिन,
आया धूम मचाएंगे।।
देव लोक में भी बाजे बधाई,
मंगलाचार की धुन है गाई,
“श्याम” राधा जन्म के गीत,
हम सब गाएंगे,
राधा रानी का जनमदिन,
आया धूम मचाएंगे।।
राधा रानी का जन्मदिन,
आया धूम मचाएंगे,
आया है आज आया है,
चारों ओर ही मंगल छाया है,
लाडो प्यारी का जन्मदिन आया,
कि नाचे गाएंगे।।
- वृन्दावन का कृष्ण कन्हैया भजन लिरिक्स
- मेरा श्याम सलौना है सारे जग से न्यारा है भजन लिरिक्स
- धीन घडी धीन भाग मारे सतगुरु आविया रे लिरिक्स
- अरे मै तो जोवु रे सावरिया थारी बाट भजन लिरिक्स
- मारवाड़ रो बाणीयो जायरे समंद री तीर रे