हे दुःख भंजन मारुती नंदन ,सुन लो मेरी पुकार।
पवन सूत विनती बारम्बार।
अष्ट सिद्धि नव निधि के दाता ,
दुखियो के तुम भाग्ये विधाता।
सिया राम के काज सवारे ,मेरा कर उद्धार।
पवन सूत विनती बारम्बार।हे दुःख भंजन। …..
अपरम्पारा है शक्ति तुम्हारी ,
तुम पर रिधे अवध बिहारी।
भक्ति भाव से ध्यावु तो है ,कर दुखो से पार।
पवन सूत विनती बारम्बार।हे दुःख भंजन। …..
जपहु निरंतर नाम तिहारा ,
अब नहीं छोड़ू तेरा द्वारा।
राम भक्त मोह शरण में लीजे ,भव सागर से तार।
पवन सूत विनती बारम्बार।हे दुःख भंजन। …..
हे दुःख भंजन मारुती नंदन ,सुन लो मेरी पुकार।
पवन सूत विनती बारम्बार।
bajarang bali bhajan video | भजन :- हे दुःख भंजन मारुती नंदन
गायक :- सुखदेव