सावन की बरसे बदरिया ,
माँ की भीगे चुनरिया ।
लाल चोला मैया का , चम चम चमके ।
माथे की बिंदिया भी , दम – दम दमके ।
हाथों में चमके मुंदरिया , माँ की भीगे चुनरिया ॥
सावन की बरसे । ……
छायी हरियाली झूमे , अमवा की डाली ।
होके मतवारी कूके , कोयलिया काली ।
बादल में कड़के बिजुरिया , माँ की भीगे चुनरिया ।
सावन की बरसे । ……
ऊँचा भवन तेरा , ऊँचा है डेरा ।
कैसे चढ़ु पाँव , फिसले है मेरा ।
टेढ़ी – मेढ़ी है डगरिया , माँ की भीगे चुनरिया ।
सावन की बरसे । ……
काली घटा पानी , भर – भर के लाई ।
झूला झूले , मेरी वैष्णों माँई ।
हम सब पे तेरी नजरिया , माँ की भीगे चुनरिया ।
सावन की बरसे । ……
mata ji bhajan Video
भजन :- सावन की बरसे बदरिया
गायक :- नरेंद्र चंचल