Ek डाल दो पंछी बैठा ,कौन गुरु कौन चेला। २।
गुरु की करणी गुरु करेगा। चेला की करणी चेला
रे साधु भाई उड़ जा हंस अकेला।
एक डाल। …..
माटी चुण चुण महेल बनाया ,लोग कह घर मेरा।
ना घर तेरा ना घर मेरा ,चिड़िया रैन बसेरा
रे साधु भाई।उड़ जा हंस अकेला।
एक डाल। …..
मात कहे ये पुत्र हमारा ,बहन कहे ये वीरा।
भाई कहे भुजा हमारी ,नारी कहे नर मेरा
रे साधु भाई।उड़ जा हंस अकेला।
एक डाल। …..
पेट पकड़ कर माता रोये ,बाहे पकड़ कर भाई।
लपट जपट के त्रिया रोये ,हंस अकेला जाये
रे साधु भाई। उड़ जा हंस अकेला।
एक डाल। …..
कोड़ी कोड़ी माया जोड़ी ,जोड़ भरेला थेला।
कहेत कबीरा सुण भाई साधु ,संग चले ना गेला
रे साधु भाई। उड़ जा हंस अकेला।
एक डाल। ….
Ek डाल दो पंछी बैठा ,कौन गुरु कौन चेला। २।
एक डाल दो पंछी बैठा Bhajan Video
भजन :- एक डाल दो पंछी बैठा
गायक :- मास्टर राणा