meri jaan hai radha Bhajan Hindi Lyrics | अरे रे मेरी जान है राधा

अरे रे मेरी जान है राधा ,तेरे पे कुर्बान में राधा।
रह ना सकूंगा तुमसे दूर में।

जब भी बने तू राधा ,श्याम बनूँगा।
जब भी बने तू सीता ,राम बनूँगा।
तेरे बिना आधा सुबह ,शाम कहूंगा।
आत्मा से राधा राधा ,नाम कहूंगा।
अरे रे मेरी। …..

सुन्दर नेहिनी विशाल मोहिनी ,सूरत प्यारी है।
इतनी ग्वालन गोपिया ,तू सबसे न्यारी है।
तुम बिन रास रचाऊ कैसे ,जानत सारी है।
श्याम के दिल की रानी ,तू बरसाने वाली है।
अरे रे मेरी। …..

तेरा ही तो नाम पुकारे ,बंसी गोरी री।
गैया भी पहचाने राधा ,महक तोरी री।
तूने कीनी नैनन से मेरे ,मन की चोरी री।
कैसी जोड़ी कृष्ण कहे ,राधा गोरी री।
अरे रे मेरी। …..

हिचकी आये राधा तेरी ,याद सताती है।
जमुना की लेहरो में तेरी ,जलक सी आती है।
सज धज के सखियों में ,तू पनघट जाती है।
सुखी धरती में भी प्रीत के,कमल खिलाती है।
अरे रे मेरी। …..

अरे रे मेरी जान है राधा ,तेरे पे कुर्बान में राधा।
रह ना सकूंगा तुमसे दूर में।

arere meri jaan hai radha Bhajan Video
भजन :- अरे रे मेरी जान है राधा
गायक :- राजू पंजाबी

Leave a Reply