नगर में जोगी आया ,यशोदा के घर आया।
जिसे कोई समझ ने पाया ,सबसे बड़ा है तेरा नाम ,
भोले नाथ , भोले नाथ। २
अंग विभूति गले रूद्र माला ,शेष नाग लिपटायो।
भाको तिलक भाल चंद्र ,नन्द घर अलख जगायो।
नगर में जोगी। …..
ले भिक्षा निकली नन्द राणी ,कंचन थाल भरायो।
लो भिक्षा जोगी जाओ जंगल में ,मेरो लाल डरायो।
नगर में जोगी। …..
ना चाहिये तेरी दौलत दुनिया ,और ना कंचन माया।
मुझे तेरे लाल के दर्शन करादे ,में कैलाश से आया।
नगर में जोगी। …..
अंश पैर पर चुम्मा करके ,श्रृंगी नाथ बजायो।
सूर्ये दास बलहारी कन्हैया ,जुग जुग जीत रुजायो।
नगर में जोगी। …..
नगर में जोगी आया ,यशोदा के घर आया।
जिसे कोई समझ ने पाया ,सबसे बड़ा है तेरा नाम ,
भोले नाथ , भोले नाथ। २
manoj sharma bhajan video | bholenath bhajan video
भजन :- नगर में जोगी आया
गायक :- मनोज शर्मा