दुर्गा माँ भजन तू देने वाली माँ ये सारी दुनियाँ भिखारी है भजन लिरिक्स
Singer – Harish Magan
तू देने वाली माँ,
ये सारी दुनियाँ भिखारी है,
दुनियाँ भिखारी है,
ये सारी दुनियाँ भिखारी है,
जिसने मना ली माँ,
उसी की किस्मत सवारी है,
तू देने वाली मां,
ये सारी दुनियाँ भिखारी है।।
तीनो लोक झुके तेरे द्वारे,
कर देती हो वारे न्यारे,
महिमा निराली माँ,
सभी भक्तो ने पुकारी है,
तू देने वाली मां,
ये सारी दुनियाँ भिखारी है।।
हम पे भी कृपा बरसा दो,
कष्ट दूर करके हर्षा दो,
झोली है खाली माँ,
भरो ये आशा भारी है,
तू देने वाली मां,
ये सारी दुनियाँ भिखारी है।।
टेर सुनो माँ दुर्गे महामाई,
कहे भूलन तेरी ज्योत जगाई,
पूजा की थाली माँ,
भेट सब इसमे तुम्हारी है,
तू देने वाली मां,
ये सारी दुनियाँ भिखारी है।।
तू देने वाली माँ,
ये सारी दुनियाँ भिखारी है,
दुनियाँ भिखारी है,
ये सारी दुनियाँ भिखारी है,
जिसने मना ली माँ,
उसी की किस्मत सवारी है,
तू देने वाली मां,
ये सारी दुनियाँ भिखारी है।।
- भव भव तारे माने गुरूसा तपधारी संत शिरोमणी लिखमोजी
- खम्मा खम्मा पीरजी रूनीचे रा धणी भजन लिरिक्स
- हार के मैं आया हूँ तेरे दरबार में भजन लिरिक्स
- ओलु आवे जीव दुख पावे वीरह सतावे रे
- मेरी बात रखना जैसे मैं चाहूं वैसे ही मुझको नाथ रखना
Pingback: अम्बे रानी ने अपना समझ कर मुझे भजन लिरिक्स – Bhajan Collections