कृष्ण भजन आजा आजा लीले चढ़के सांवरा पागल हुआ रे मन बावरा लिरिक्स
Singer – Sanjay Soni
तर्ज – जाओ चाहे दिल्ली मुंबई।
आजा आजा लीले चढ़के सांवरा,
पागल हुआ रे मन बावरा,
बेचैन आँखें मेरी देख ज़रा,
पागल हुआ रे मन बावरा।।
आके प्यारी सूरत, अपनी दिखा दे,
अँखियों की मेरी, प्यास बुझा दे,
दिल से दिलों का, मेल करा दे,
सपने मेरे तू, सच कर दिखा दे,
सुनले ओ खाटू के राजा,
देर करो ना जल्दी आजा,
राह निहारें तेरी टाबरा,
पागल हुआ रे मन बावरा
आजा आजा लीले चढ़के साँवरा,
पागल हुआ रे मन बावरा।।
ये प्रेम का धागा, जबसे बंधा है,
जीवन ये तेरे, रंग में रंगा है,
दीवानगी का, तेरे नशा है,
ये रोग जबसे, मुझको लगा है,
हँसता है ये मुझपे ज़माना,
कहके तेरा श्याम दीवाना,
प्रीत करो ना आके और गहरा,
पागल हुआ रे मन बावरा
आजा आजा लीले चढ़के साँवरा,
पागल हुआ रे मन बावरा।।
तू प्रेमियों का, प्रेमी कहाये,
रोते हुए को, पल में हंसाये,
हारे का तू ही, साथी कहाये,
रिश्ते को सच्चे, मन से निभाए,
हे तीनो लोकों के स्वामी,
‘सोनी’ कहे तू अंतर्यामी,
‘कुंदन’ का जाने सारा माजरा,
पागल हुआ रे मन बावरा
आजा आजा लीले चढ़के साँवरा,
पागल हुआ रे मन बावरा।।
आजा आजा लीले चढ़के सांवरा,
पागल हुआ रे मन बावरा,
बेचैन आँखें मेरी देख ज़रा,
पागल हुआ रे मन बावरा।।
- म्हारा सांवरिया गोकुल की गुजरिया लड़वा लागि रे लिरिक्स
- मन मारा थारे कई विधि समझाऊं कबीर भजन लिरिक्स
- हो मेरे गुरू मुरारी लाल तेरी कितणी करूं बडाई
- दो दिन में कुंण सा तेरा खाटू भागे से भजन लिरिक्स
- सांवरिया मेरे सांवरिया मेरे मेरा एक भरोसा तुझ पर यही है
Pingback: बाबा मुझे सपनो में खाटू में बुला लेना भजन लिरिक्स – Bhajan Collections
Pingback: कैकेई के वचन कठोर भरत के सुनतहि अंसुआ भर आए लिरिक्स – Bhajan Collections
Pingback: भजन के लिरिक्स हिंदी और इंग्लिश में | Bhajan ke Lyrics Hindi Aur English me – Bhajan Collections