कृष्ण भजन कुछ नहीं करुणानिधान चाहिए भजन लिरिक्स
तर्ज – अच्छा सिला दिया तूने।
कुछ नहीं करुणानिधान चाहिए,
एक तेरी दया दयावान चाहिए,
कुछ नहीं करुणानिधान चाहिए।।
दुनिया सताए तो सताने दीजिए,
दिल भी दुखाए तो दुखाने दीजिए,
मेहरबा तू ही मेहरबान चाहिए,
एक तेरी दया दयावान चाहिए,
कुछ नही करुणानिधान चाहिए,
एक तेरी दया दयावान चाहिए।।
धन की ना धुन कभी मन में समाए,
जिसके नशे में तेरा नाम भूल जाए,
ऐश का ना कोई भी सामान चाहिए,
एक तेरी दया दयावान चाहिए,
कुछ नही करुणानिधान चाहिए,
एक तेरी दया दयावान चाहिए।।
ख़ाक भी रमाएंगे रमानी जो पड़े,
झोपड़ी में जिंदगी बितानी पड़े,
कोठी बंगला ना मकान चाहिए,
एक तेरी दया दयावान चाहिए,
कुछ नही करुणानिधान चाहिए,
एक तेरी दया दयावान चाहिए।।
क्या कहे जो तेरा नाम ना जपें,
हो के मगन सुबह शाम ना जपें,
ऐसी ना बेमोल को जबान चाहिए,
एक तेरी दया दयावान चाहिए,
कुछ नही करुणानिधान चाहिए,
एक तेरी दया दयावान चाहिए।।
कुछ नहीं करुणानिधान चाहिए,
एक तेरी दया दयावान चाहिए,
कुछ नहीं करुणानिधान चाहिए।।
- तेरा दर ना छोड़ा जावे बाबा श्याम धणी भजन लिरिक्स
- माँ अंजनी के लाल थोड़ा ध्यान दीजिये भजन लिरिक्स
- मैं तो उन रे संता रो हूँ दास जिन्होंने मन मार लिया लिरिक्स
- कोयल बोली रे नाडोल गढ रे माय भजन लिरिक्स
- रामदेव म्हारा पालनीये झूले रे भजन लिरिक्स
Pingback: मेरा भरोसा ना हारेगा श्याम भजन लिरिक्स – Bhajan Collections
Pingback: khatu shayam ji top 20 Bhajans Lyrics – Bhajan Collections