कृष्ण भजन क्यों घबराता है पल पल मनवा बावरे भजन लिरिक्स
Singer/Writer – Sardar Romi Ji
तर्ज – कबतक चुप बैठे।
क्यों घबराता है,
पल पल मनवा बावरे,
चल श्याम शरण में,
मिलेगी सुख की छाँव रे,
जीवन की राह में,
थक गए हो तेरे पाँव रे,
ओ बावरे, ओ बावरे,
क्यूँ घबराता है,
पल पल मनवा बावरे,
चल श्याम शरण में,
मिलेगी सुख की छाँव रे।।
जो शरण श्याम की लेले,
वो फिर क्यों संकट झेले,
जो श्याम भरोसे रहकर,
जीवन की बाज़ी खेले,
जीत जायेगा हर एक,
हारा दाव रे,
ओ बावरे, ओ बावरे,
क्यूँ घबराता है,
पल पल मनवा बावरे,
चल श्याम शरण में,
मिलेगी सुख की छाँव रे।।
जो भी इस दुनिया में है,
श्री श्याम भरोसे चलता,
परिवार सदा ही जिसका,
बाबा की कृपा से पलता,
कभी ना रहता खुशियों,
का अभाव रे,
ओ बावरे, ओ बावरे,
क्यूँ घबराता है,
पल पल मनवा बावरे,
चल श्याम शरण में,
मिलेगी सुख की छाँव रे।।
ये सारे जग का दाता,
हैं सबका भाग्य विधाता,
प्रेमी के हर आंसू का,
सांवरिया मोल चुकाता,
हर प्रेमी के संग है इसको,
लगाव रे,
ओ बावरे, ओ बावरे,
क्यूँ घबराता है,
पल पल मनवा बावरे,
चल श्याम शरण में,
मिलेगी सुख की छाँव रे।।
सुख दुःख हस हस कर सहना,
पर दूर ना प्रभु से रहना,
ये तेरे संग रहेगा,
मानो ‘रोमी’ का कहना
इसको प्यारा है,
भक्त भजन और भाव रे,
ओ बावरे, ओ बावरे,
क्यूँ घबराता है,
पल पल मनवा बावरे,
चल श्याम शरण में,
मिलेगी सुख की छाँव रे।।
क्यों घबराता है,
पल पल मनवा बावरे,
चल श्याम शरण में,
मिलेगी सुख की छाँव रे,
जीवन की राह में,
थक गए हो तेरे पाँव रे,
ओ बावरे, ओ बावरे,
क्यूँ घबराता है,
पल पल मनवा बावरे,
चल श्याम शरण में,
मिलेगी सुख की छाँव रे।।
- महादेव भजन लिरिक्स Mahadev Bhajan Lyrics
- बाबा भजन लिरिक्स Baba bhajan lyrics
- मेरे मोहन तुम्हे अपनों को तड़पाने की आदत है लिरिक्स
- एहसान बड़ा है मुझ पर मेरे सरकार का भजन लिरिक्स
- तेरी मोरछड़ी से सांवरे दुःख दूर हो गए भजन लिरिक्स
Pingback: हुई आँख बंद और वो सपने में आया भजन लिरिक्स – Bhajan Collections
Pingback: जय काली कल्याण करे काल नाशनी काली मैया भजन लिरिक्स – Bhajan Collections