कृष्ण भजन तुमसे कन्हैया मेरी प्रीत पुरानी भजन लिरिक्स
Singer : Sanjay Mittal
तर्ज – परदेसियों से ना अँखियाँ।
तुमसे कन्हैया मेरी प्रीत पुरानी,
परख ना पाये ये दुनिया दीवानी,
तुमसे कन्हैया मेरी प्रीत पुरानी।।
पथ में है कांटे रेन अँधेरी,
दिल को लगी है ठेस घनेरी,
कौन सुनेगा गम की कहानी,
तुमसे कन्हैया मेरी प्रीत पुरानी।।
नज़रे तुम्हारे दर पे भी छाई,
मुझको ना भायी तेरी जुदाई,
पंक्षी है प्यासा और पास ना पानी,
तुमसे कन्हैया मेरी प्रीत पुरानी।।
कौन जो मुझको धीर बँधाये,
चैन ना पाये दिल रो रो के गाये,
मुश्किल हो गई ‘शिव’ को निभानी,
तुमसे कन्हैया मेरी प्रीत पुरानी।।
तुमसे कन्हैया मेरी प्रीत पुरानी,
परख ना पाये ये दुनिया दीवानी,
तुमसे कन्हैया मेरी प्रीत पुरानी।।
- अरे क्यु नैणा भरमावे थारे हाथ कबीरो नही आवे लिरिक्स
- भोलेनाथ की दीवानी गौरा रानी लागे भजन लिरिक्स
- शम्भू के विवाह का मजा लीजिए भजन लिरिक्स
- मुझको बुलाले मेरे श्याम भजन लिरिक्स
Pingback: गणपत सुरसत शारद सिमरू गुरु मिल्या ब्रह्मज्ञानी – Bhajan Collections
Pingback: दिल मेरा ऐसा तुम तोड़ के ना जाओ भजन लिरिक्स – Bhajan Collections