कृष्ण भजन तेरा प्यार मिला सांवरे तेरा प्यार मिला भजन लिरिक्स
स्वर – मुकेश बागड़ा जी।
तर्ज – मैं ना भूलूंगा।
तेरा प्यार मिला सांवरे,
तेरा प्यार मिला।
दुनिया वाले तरसे जिसको,
वो उपहार मिला,
तेरा प्यार मिला,
तेरा प्यार मिला,
तेरा प्यार मिला सांवरे,
तेरा प्यार मिला।।
ख्वाब जो देखे थे,
पुरे सब कर डाले,
खाली इस जीवन में,
रंग भी भर डाले,
उजड़े इस गुलशन के बदले,
उजड़े इस गुलशन के बदले,
वो गुलजार मिला,
तेरा प्यार मिला,
तेरा प्यार मिला,
तेरा प्यार मिला साँवरे,
तेरा प्यार मिला।।
मुझपे तो किस्मत का,
बड़ा अहसान है,
श्याम से ही अब तो,
मेरी पहचान है,
श्याम को कुछ हक़ से मैं बोलूं,
श्याम को कुछ हक़ से मैं बोलूं,
वो अधिकार मिला,
तेरा प्यार मिला,
तेरा प्यार मिला,
तेरा प्यार मिला साँवरे,
तेरा प्यार मिला।।
लोग क्या सोचेंगे,
सोचना छोड़ दिया,
श्याम की राहों में,
की खुद को मोड़ लिया,
श्याम कृपा से ‘मोहित’ हमको,
श्याम कृपा से ‘मोहित’ हमको,
वो परिवार मिला,
तेरा प्यार मिला,
तेरा प्यार मिला,
तेरा प्यार मिला साँवरे,
तेरा प्यार मिला।।
दुनिया वाले तरसे जिसको,
वो उपहार मिला,
तेरा प्यार मिला,
तेरा प्यार मिला,
तेरा प्यार मिला साँवरे,
तेरा प्यार मिला।।
- लेके संजीवनी संकट को मिटाने आजा भजन लिरिक्स
- हे एकदन्त गणराज तुम्हारा क्या कहना भजन लिरिक्स
- कर दो दया मेरे स्वामी गणेश जी भजन लिरिक्स
- मन भूल मत जइयो राधा रानी के चरण भजन लिरिक्स
Pingback: बेटी की शादी में माँ अम्बे को बुलाना है भजन लिरिक्स – Bhajan Collections
Pingback: गजानन राखो लाज हमारी भजन लिरिक्स – Bhajan Collections