दूल्हा बने भोलेनाथ जी हमारे,
चली बारात गौरा जी के द्वारे,
इस दूल्हे पे जग है दीवाना, दीवाना,
दूल्हा बने भोलेंनाथ जी हमारे,
चली बारात गौरा जी के द्वारे।।
ना है रत्न आभूषण तन पे,
बलिहारी जाऊं भोलेपन पे,
चमके माथे पर चंदा,
आए शुभ दिन ये शिव की लगन के,
डाले सर्पो के हार,
कैसा अजब श्रृंगार,
ऐसा बन्ना किसी ने देखा ना, देखा ना,
दूल्हा बने भोलेंनाथ जी हमारे,
चली बारात गौरा जी के द्वारे।।
लम्बी लम्बी जटाओ का सेहरा,
कैसा प्यारा विवाह का नजारा,
ध्वनि शंख नाद ही गूंजे,
संग चले गणो का पहरा,
होके नंदी पे सवार,
चले हिमाचल के द्वार,
हुआ रोशन ये तब ही जग सारा,
दूल्हा बने भोलेंनाथ जी हमारे,
चली बारात गौरा जी के द्वारे।।
चले होके विदा जो बाराती,
गौरा को माँ समझाती,
जा बेटी सुखी तू रहना,
रहे अमर सुहाग की जोड़ी,
है बाराती बेशुमार,
दिए सबको उपहार,
झूमे गण सारे पाके नजराना,
दूल्हा बने भोलेंनाथ जी हमारे,
चली बारात गौरा जी के द्वारे।।
दूल्हा बने भोलेनाथ जी हमारे,
चली बारात गौरा जी के द्वारे,
इस दूल्हे पे जग है दीवाना, दीवाना,
दूल्हा बने भोलेंनाथ जी हमारे,
चली बारात गौरा जी के द्वारे।।
- Durga Maa Bhajan Lyrics | मैया भजन लिरिक्स |
- मैं खाटू जाऊंगा फागण को आने दो भजन लिरिक्स
- थारो गिरधर लाल रिजायो रे आ मीरा मेड़तनी
Singer – Kanishka Negi
फिल्मी तर्ज भजन दूल्हा बने भोलेनाथ जी हमारे भजन लिरिक्स
दूल्हा बने भोलेनाथ जी हमारे भजन लिरिक्स
तर्ज – तेरे होंठो के दो फूल प्यारे।
Pingback: टूटा है दिल संभाल सांवरे भजन लिरिक्स – Bhajan Collections
Pingback: ना ही किनारा ना ही सहारा किसी की ना दरकार भजन लिरिक्स – Bhajan Collections