Title-प्रेम के पुजारी
Movie/Album- प्रेम पुजारी Lyrics-1970
Music By- एस.डी.बर्मन
Lyrics- नीरज
Singer(s)- एस.डी.बर्मन
प्रेम के पुजारी हम हैं रस के भिखारी
हम हैं प्रेम के पुजारी…
कहाँ रे हिमालय ऐसा, कहाँ ऐसा पानी
यही वो ज़मीं जिसकी दुनिया दीवानी
सुन्दर न ऐसी कोई जैसी धरती हमारी
प्रेम के पुजारी…
राजा गए, ताज गए, बदला जहां सारा
रोज मगर बढ़ता जाये कारवाँ हमारा
फूल हम हजारों लेकिन, खुशबू एक हमारी
प्रेम के पुजारी…