Title- तेरी मेरी यारी बड़ी पुरानी
Movie/Album- चरित्रहीन Lyrics-1974
Music By- आर.डी.बर्मन
Lyrics- आनंद बक्षी
Singer(s)- आशा भोंसले
तेरी-मेरी, मेरी-तेरी
तेरी-मेरी यारी बड़ी पुरानी
तूने मुझे पहचाना
मैं हूँ वही तेरी दीवानी
हो, हो जानी, जानी, जानी, हो जानी
तेरी-मेरी हाँ मेरी-तेरी
तेरी-मेरी यारी बड़ी पुरानी
आँखों ने देखा दिल मचल गए
उफ़ हम दोनों कितने बदल गए
कितने मौसम आये निकल गए
उफ़ हम दोनों कितने बदल गए
तूने मुझे पहचाना
मैं हूँ वही भूली कहानी
हो, हो जानी…
सूरत वो लेकिन वो नज़र नहीं
दोनों पे क्या गुज़री खबर नहीं
कोई शिकवा कर लो मगर नहीं
दोनों पे क्या गुज़री खबर नहीं
तूने मुझे पहचाना
मैं हूँ वही सपनों की रानी
हो, हो जानी…