Title : यार बादशाह यार दिलरुबा
Movie/Album/Film: सी.आई.डी. ९०९ -1967
Music By: ओ.पी.नय्यर
Lyrics : शेवान रिज़वी
Singer(s): आशा भोंसले
यार बादशाह, यार दिलरुबा
क़ातिल आँखों वाले
ओ दिलबर मतवाले
दिल है तेरे हवाले
यार बादशाह, यार दिलरुबा…
रातों की तन्हाई मेरी जान न ले ले
तेरी लापरवाही मेरी जान न लेले
क्या नगमें है रुपानी
मौसम है नूरानी
मैं तेरी दीवानी
यार बादशाह, यार दिलरुबा…
मस्ताने अलबेले मेरी बात समझ ले
दिल की धड़कन सुन कर जज़्बात समझ ले
क्यूँ तड़पाये आजा
दिल घबराए आजा
चैन न आये आजा
यार बादशाह, यार दिलरुबा…