Lyrics-in-hindi-topics of this Song Lyrics
Title~ बावरा मन Lyrics
Movie/Album~ हजारों ख्वाहिशें ऐसी Lyrics 2003
Music~ शांतनु मोइत्रा
Lyrics~ स्वानंद किरकिरे
Singer(s)~ स्वानंद किरकिरे
बावरा मन देखने चला एक सपना
बावरे से मन की देखो बावरी है बातें
बावरी सी धड़कनें हैं, बावरी है साँसे
बावरी सी करवटों से निंदिया तू भागे
बावरे से नैन चाहे, बावरे झरोखों से
बावरे नज़ारों को तकना
बावरे से इस जहां में बावरा एक साथ हो
इस सयानी भीड़ में बस हाथों में तेरा हाथ हो
बावरी सी धुन हो कोई, बावरा एक राग हो
बावरे से पैर चाहे, बावरे तरानों के
बावरे से बोल पे थिरकना
बावरा सा हो अँधेरा, बावरी खामोशियाँ
थरथराती लौ मद्धम, बावरी मदहोशियाँ
बावरा एक घुंघटा चाहे हौले हौले बिन बताये
बावरे से मुखड़े से सरकना