Mal De Gulaal Mohe Lyrics-Lata, Kishore, Kaamchor

Title – मल दे गुलाल मोहे Lyrics
Movie/Album- कामचोर -1982
Music By- राजेश रोशन
Lyrics- इन्दीवर
Singer(s)- लता मंगेशकर, किशोर कुमार

मल दे गुलाल मोहे
आई होली आई रे
चुनरी पे रंग सोहे
आई होली आई रे

सात रंग, सात सुर, आज मिले साथ रे
बजने लगी बाँसुरी, जमने लगी बात रे
भीगी-भीगी पवन सारी
के आई होली आई रे
मल दे गुलाल मोहे…

आज कोई उनको भी भेज दे संदेश रे
राह तके दुल्हनिया जाने को परदेस रे
आई-आई रे याद आई
के आई होली आई रे
चुनरी पे रंग सोहे…

प्यार से गले मिलो भेद-भाव छोड़ दो
लोक-लाज की दीवार आज सनम तोड़ दो
रहे दामन न कोई खाली
के आई होली आई रे
मल दे गुलाल मोहे…

Leave a Reply