भोले सुन लेंगे अर्ज़ हमारी Bhajan Lyrics

bhole sun lenge arz humari Bhajan Lyrics

भोले सुन लेंगे, बाबा सुन लेंगे,
बाबा सुन लेंगे अर्ज़ हमारी,
कर के आएंगे नंदी की सवारी,
जैकारो की आवाज़ सुन के,
भोले सुन लेंगे, बाबा सुन लेंगे

सच्चे मन से जो इनका जैकारा लगाए,
करोगे दीदार इनका मुँह माँगा वर पाएंगे,
लग जाएगी हाज़री तुम्हारी,
कर के आएंगे नंदी की सवारी,
जैकारो की आवाज़ सुन के,
भोले सुन लेंगे, बाबा सुन लेंगे

पाप सारे कट जायेगे, बस इक जैकारे से,
टल जायेगे संकट सारे, उनके एक इशारे से,
बोलो प्रेम से, जैकारा इक वारी,
कर के आएंगे नंदी की सवारी,
जैकारो की आवाज़ सुन के,
भोले सुन लेंगे, बाबा सुन लेंगे

Bhajan Lyrics शिव भजन

➤Song = Baba Sun Le
➤Singer = Prem Singh
➤Lyrics = Sapna Singh
➤Music = Raj Kumar (JMD Studio)
►Copyright: JMD Enterprises
►Released Year = 2023

Leave a Comment