ऊँचे पर्वत पे बैठी माँ राह दिखाती है भजन लिरिक्स

Unche Parvat Pe Baithi Maa Raah Dikhati Hai भजन लिरिक्स

ऊँचे पर्वत पे बैठी माँ
राह दिखाती है
चलो चलो माँ शेरावाली
हमें बुलाती है
चलो चलो माँ शेरावाली
हमें बुलाती है।।

हसंते हँसते नाचते गाते
माँ से मिलने जायेंगे
वैष्णो माता के चरणों में
दिल क्या सर भी झुकायेंगे
देखो सारे बच्चो पे माँ
प्यार लुटाती है
चलो चलो माँ शेरावाली
हमें बुलाती है।।

तेरी इस मुट्ठी में ऐ माँ
ये सारा संसार है
माँ भी मेरी प्यारी है और
प्यारा सा दरबार है
जब भी कोई संकट आये
हमें बचाती है
चलो चलो माँ शेरावाली
हमें बुलाती है।।

ऊँचे पर्वत पे बैठी माँ
राह दिखाती है
चलो चलो माँ शेरावाली
हमें बुलाती है
चलो चलो माँ शेरावाली
हमें बुलाती है।।

गायक – Sunny Hari

Bhajan Lyrics in Hindi with Video

Leave a Comment