भवानी माँ आई मेरे द्वार
शंख चक्र त्रिशूल गदा ले
शंख चक्र त्रिशूल गदा ले
आई माँ मेरे द्वार
भवानी माँ आई शेर सवार
भवानी माँ आयी मेरे द्वार।
फिल्मी तर्ज भजन = कन्हैया ले चल परली पार।
नमो नमो दुर्गे सुखकरनी
नमो नमो अम्बे दुखहरणी
कृपा दायिनी माँ जगतरणि
खुशियों के बादल बरसा के
खुशियों के बादल बरसा के
आई माँ देने प्यार
भवानी माँ आई शेर सवार
भवानी माँ आयी मेरे द्वार।
निरंकार है ज्योति तुम्हारी
तिहुँ लोक फैली उजियारी
सारी दुनिया है दुखियारी
अपने सेवक जन की श्रद्धा
अपने सेवक जन की श्रद्धा
करना माँ स्वीकार
भवानी माँ आई शेर सवार
भवानी माँ आयी मेरे द्वार।
शशि ललाट मुख महाविशाला
नेत्र लाल भृकुटि विकराला
अन्नपूर्णा हुई जग पाला
बेटा ‘देवेंद्र’ महिमा गाए
बेटा ‘देवेंद्र’ महिमा गाए
सुन लेना माँ पुकार
भवानी माँ आई शेर सवार
भवानी माँ आयी मेरे द्वार।
भवानी माँ आई मेरे द्वार
शंख चक्र त्रिशूल गदा ले
शंख चक्र त्रिशूल गदा ले
आई माँ मेरे द्वार
भवानी माँ आई शेर सवार
भवानी माँ आयी मेरे द्वार।
- आओ माँ भवानी आओ आज मोरे अंगना पधारो भजन लिरिक्स
- मैया आरासुरी करजो आशा पूरी म्हारी अम्बे भजन लिरिक्स
- कोई भाव से मेरी मैया को मना ले भजन लिरिक्स
- शेरावाली माँ भवानी हे जग जननी माँ कल्याणी भजन लिरिक्स
- देवरो सती को म्हाने प्यारो लागे राणीसती भजन लिरिक्स
- जिनका मेरी मैया से लगाव हो गया भजन लिरिक्स
दुर्गा मैया के भजन लिरिक्स
गायक – Shri Devendra Pathak Ji Maharaj
Bhajan Lyrics in Hindi with Video
भजन लिरिक्स