तेरी महिमा सभी ने बखानी दया हमपे करो अम्बे रानी भजन लिरिक्स

तेरी महिमा सभी ने बखानी
दया हमपे करो अम्बे रानी।।

फिल्मी तर्ज भजन = मनिहारी का भेष।

हम शरण तेरी आए है
जग छोड़ कर
हम शरण तेरी आए है
जग छोड़ कर
दुनिया सारी बेगानी
दया हमपे करो अम्बे रानी
तेरी महीमा सभी ने बखानी
दया हमपे करो अम्बे रानी।।

तेरा दर छोड़ कर
माँ जाए कहाँ
तेरा दर छोड़ कर
माँ जाए कहाँ
अब थाम लो हाथ भवानी
दया हमपे करो अम्बे रानी
तेरी महीमा सभी ने बखानी
दया हमपे करो अम्बे रानी।।

मेरा कोई नहीं
मैया तेरे सिवा
मेरा कोई नहीं
मैया तेरे सिवा
तेरे हाथों में है जिंदगानी
दया हमपे करो अम्बे रानी
तेरी महीमा सभी ने बखानी
दया हमपे करो अम्बे रानी।।

तुम किरपामाई
तुम हो करुणामई
तुम किरपामाई
तुम हो करुणामई
भक्तों ने महिमा जानी
दया हमपे करो अम्बे रानी
तेरी महीमा सभी ने बखानी
दया हमपे करो अम्बे रानी।।

तेरी महिमा सभी ने बखानी
दया हमपे करो अम्बे रानी।।

गायक – Chetna Shukla

Bhajan Lyrics in Hindi with Video

भजन लिरिक्स

Leave a Comment