।। दोहा ।।
जाती हमारी आत्मा, प्राण हमारा नाम।
अलख हमारा इष्ट, गगन हमारा ग्राम।।
चल हंसा उस देश ,
समंद जहा मोती रे |
मोती समंद जहा मोती ,
समंद जहा मोती रे।
चल हंसा उस देश निराला ,
बिन शशि भान रहे उजियारा |
जहा लागे ना चोट काल की,
जगामग ज्योति रे।
चल हंसा …..
जब चलने की करी तैयारी ,
माया जाल फंस्या अतिभारी |
करले सोच विचार ,
घड़ी दोय होती रे।
चल हंसा …..
चाल पड्या जद दुविधा छूटी,
पिछली प्रीत कुटुंब से टूटी।
हंसा भरी उड़ान,
हंसनी रोती रे।
चल हंसा …..
जाय किया समंद में बासा ,
फेर नहीं आवण की आशा |
गावै भानीनाथ ,
मोत सिर सोती रे।
चल हंसा …..
marwadi desi bhajan book | hansala bhajan video
चल हंसा उस देश समद जहां मोती रे chal hansa us desh bhajan lyrics हंसला भजन लिरिक्स
भजन :- चल हंसा उस देश
गायक :- अनिल जांगड़ा हिसार