Ye Zindagi Mili Hai Din Chaar Ke Liye Shiv Hindi Bhajan Lyrics | ये जिंदगी मिली है, दिन चार के लिए शिव भजन लिरिक्स |

Ye Zindagi Mili Hai Din Chaar Ke Liye Shiv Hindi Bhajan Lyrics | ये जिंदगी मिली है, दिन चार के लिए शिव हिंदी भजन लिरिक्स |

ये जिंदगी मिली है, दिन चार के लिए,
कुछ पल तो निकालो, भोले के दरबार के लिए,
कुछ पल तो निकालों, भोले के दरबार के लिएँ……….

कई पूण्य किये होंगे जो, ये मानव तन हैं पाया,
पर भुल गए भगवन को, माया में मन भरमाया,
अब तक तो जीते आए, अब तक तो जीते आए,
हैं परिवार के लिए, परिवार के लिए,
कुछ पल तो निकालो, भोले के दरबार के लिए,
कुछ पल तो निकालों, भोले के दरबार के लिएँ………..

तूने पाई पाई जोड़ी, कोई कमी कहीं ना छोड़ी,
पर संग में सुन ले तेरे, ना जाए फूटी कौड़ी,
कुछ धरम पूण्य तो जोड़ो, धरम पुण्य तो जोड़ो,
कुछ धरम पूण्य तो जोड़ो, उस पार के लिए,
कुछ पल तो निकालो, भोले के दरबार के लिए,
कुछ पल तो निकालों, भोले के दरबार के लिएँ………..

ये जग है एक सराय, कोई आए कोई जाएँ,
इसका दस्तुर पुराना, कोई सदा ना टिकने पाएँ,
गजेसिंह शिव जी को भजलो, गजेसिंह शिव जी को भजलो,
उद्धार के लिए, उद्धार के लिए,
कुछ पल तो निकालो, भोले के दरबार के लिए,
कुछ पल तो निकालों, भोले के दरबार के लिएँ,
ये ज़िन्दगी मिली है, दिन चार के लिए,
कुछ पल तो निकालो, भोले के दरबार के लिए,
कुछ पल तो निकालो, भोले के दरबार के लिए……

Youtube Video Ye Zindagi Mili Hai Din Chaar Ke Liye Shiv

Leave a Comment