झूला तो पड़ गए अमुवा की डाल पे माँ,
झूला डरे हैं अमुवा की डाल पे माँ,
झूले मोरी मैया, झूले मोरी मैया,
अमुवा की डाल पे माँ,
झूला डरे हैं अमुवा की डाल पे माँ।।
काहे को मैयां को बनो हिंडोरा,
सो बनो हिंडोरा, सो बनो हिंडोरा,
काहे को मैया को बनो हिंडोरा,
सो काहे की लागी डोर मोरी मैया,
अमुवा की डाल पे माँ,
झूला डरे हैं अमुवा की डाल पे माँ।।
चन्दन पाठ को बनो हिंडोरा,
सो बनो हिंडोरा, सो बनो हिंडोरा,
चन्दन पाठ को बनो हिंडोरा,
रेशम लागी डोर मोरी मैयां,
अमुवा की डाल पे माँ,
झूला डरे हैं अमुवा की डाल पे माँ।।
कौना झुले कौना झुलावें,
कौना झूलावे, कौना झूलावे,
कौना झुले कौना झूलावे,
सो कौना खेंचे डोर मोरी मैया,
अमुवा की डाल पे माँ,
झूला डरे हैं अमुवा की डाल पे माँ।।
मैया झूले लँगूरे झूलावें,
सो लँगूरे झुलावे, सो लँगूरे झुलावे,
मैया झूले लँगूरे झुलावे,
हनुमत खेंचे डोर मोरी मैया,
अमुवा की डाल पे माँ,
झूला डरे हैं अमुवा की डाल पे माँ,
झूला तो पड़ गए अमुवा की डाल पे माँ,
झूला डरे हैं अमुवा की डाल पे माँ,
झूले मोरी मैया, झूले मोरी मैया,
अमुवा की डाल पे माँ,
झूला डरे हैं अमुवा की डाल पे माँ।।
- माँ ने ऐसी मेहर मुझ पर कर दी
- अरदास नेके लालो माँ करो विनती मंज़ूर मेरी
- बघवा में तू चढ़के आना कर सोला शृंगार हो
- सबसे बड़ी है सरकार दुखियो के दुख हारे भक्तो की झोली भरे
- तेरा रास्ता देख रही है अब डोली शहनाई मैया
- मेरी शेरवाली माँ तेरे दर पे रोनक हो रही से
- दुर्गा माता के भजन लिरिक्स हिंदी Popular Durga Mata Bhajan Lyrics Top Ten Durga Mata Bhajan
- दुर्गा मैया के गीत lyrics
- सम्पूर्ण दुर्गा चालीसा Sampurna Durga Chalisa Lyrics Lyrical Video