ऐसा प्यार बहा दे मैया चरणों से लग जाऊँ मैं

या देवी सर्वभूतेषू दया रूपेण संस्थिता ,
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

दुर्गा दुर्गति दूर कर , मंगल कर सब काज,
मन मंदिर उज्जवल करो , कृपा कर के आज।।

ऐसा प्यार बहा दे मैया , चरणों से लग जाऊँ मैं,
सब अंधकार मिटा दे मैया , दर्श तेरा कर पाऊँ मैं,
ऐसा प्यार बहा दे मैया चरणों से लग जाऊँ मैं।।

जग में आकर जग को मैया , अब तक न पहचान सका,
क्यों आया हूँ कहाँ है जाना , ये भी न मैं जान सका,
तू है अगम अगोचर मैया , कहो कैसे लख पाऊँ मैं,
ऐसा प्यार बहा दे मैया चरणों से लग जाऊँ मैं।।

कर कृपा जगदम्ब भवानी , मैं बालक नादान हूँ,
नहीं अराधन जप तप जानूँ , मैं अवगुण की खान हूँ,
दे ऐसा बरदान हे मैया , सुमिरन तेरा गाऊँ मैं,
ऐसा प्यार बहा दे मैया चरणों से लग जाऊँ मैं।।

मैं बालक तू मैया मेरी , निशदिन तेरी ओट है,
तेरी कृपा ही में मेरी , भीतर जो भी खोट है,
शरण लगा लो मुझको मैया , तुझपे बलि-बलि जाऊँ मैं,
ऐसा प्यार बहा दे मैया चरणों से लग जाऊँ मैं।।

AISA PYAR BAHADE MAIYA CHARNO SE LAG JAU MAI Lyrics

Leave a Comment