तु कितनी अच्छी है तू कितनी भोली है
प्यारी प्यारी है ओ माँ ओ माँ
ये जो दुनियां है बन है काँटो का
तू फुलवारी है ओ माँ ओ माँ।।
दुखन लागी हैं माँ तेरी अँखियाँ
मेरे लिए जागी है तू सारी सारी रतिया
मेरी निंदिया पे अपनी निंदिया भी तूने वारी है
ओ माँ ओ माँ ओ माँ प्यारी माँ।।
अपना नहीं तुझे सुख दुःख कोई
मैं मुस्काया तू मुस्कायी मैं रोया तू रोई
मेरे हँसने पे मेरे रोने पे तू बलिहारी है
ओ माँ ओ माँ ओ माँ प्यारी माँ।।
माँ बच्चो की जा होती है
वो होते हैं किस्मत वाले जिनकी माँ होती है
तू कितनी सुन्दर है तू कितनी शीतल है
न्यारी न्यारी है ओ माँ ओ माँ प्यारी माँ।।
तु कितनी अच्छी है तू कितनी भोली है
प्यारी प्यारी है ओ माँ ओ माँ
ये जो दुनियां है बन है काँटो का
तू फुलवारी है ओ माँ ओ माँ।।
- तेरा हो रहा माँ जगराता जयकारा जाए गली गली
- चौकी तेरी चौक पे कराई जब प्यार से
- ओ मोरी मैया की चुनर उड़ी जाये पवन धीरे धीरे चलो री
- सावन की ठंडी फुहार बरस रही
- आज शेरावाली को दिल से मनाएँगे
- हर शै में शेरवाली दिखेगी
Bhajan Lyrics in Hindi with Video