द्वार मैया के रोज तुम आते रहो भजन लिरिक्स

द्वार मैया के रोज
तुम आते रहो
काम बिगड़े सभी तेरा
सुधार जाएगा
मन से मैया को गर पुकारो कभी
जो खजाने है खाली वो भर जाएंगे।।

फिल्मी तर्ज भजन = तुम अगर साथ देने।

अम्बे मैया की भक्ति है सबसे सरल
जो किसी देव देवी में पाई नही
कौन ऐसा अभागा है संसार मे
जो की जगदम्बे की महिमा गाई नही
सोचने में समय तेरा जाता रहा
तो सुहाने ये पल भी गुज़र जाएंगे
मन से मैया को गर पुकारो कभी
जो खजाने है खाली वो भर जाएंगे।।

जिनके होठो पे अम्बे का उच्चार है
उनके जीवन मे देखा चमत्कार है
उनको के चरणों मे जा अब देरी न कर
वो ही दातार सच्चा मददगार है
सबकी बिगड़ी बनाती है मैया सदा
तेरे बिगड़ी को क्या के वो मुकर जाएंगे
मन से मैया को गर पुकारो कभी
जो खजाने है खाली वो भर जाएंगे।।

द्वार मैया के रोज
तुम आते रहो
काम बिगड़े सभी तेरा
सुधार जाएगा
मन से मैया को गर पुकारो कभी
जो खजाने है खाली वो भर जाएंगे।।

भजन गायक – Rupesh Choudhary

Bhajan Lyrics in Hindi with Video

भजन लिरिक्स

Leave a Comment