पड़े जो संकट भगत पे तेरे सिंह चढ़ आये भवानी भजन लिरिक्स

पड़े जो संकट भगत पे तेरे
सिंह चढ़ आये भवानी
तेरा जलवा देख माँ अम्बे
बनी मैैं तेरी दीवानी।।

छुपा ना कुछ तुझसे माँ अम्बे
हार गई हर द्वार
सबने है ठुकराया भवानी
कही मिला ना प्यार
आ गई मैं झोली पसार
दर तेरे महारानी
तेरा जलवा देख माँ अम्बे
बनी मैैं तेरी दीवानी।।

भवर में नईया जब जब डोले
बने तु मेरा सहारा
तेरा हर अवतार माँ रानी
लगे है जग से प्यारा
तेरे शरण में ‘रेशमी’ आई
बनके तेरी सवाली
तेरा जलवा देख माँ अम्बे
बनी मैैं तेरी दीवानी।।

पड़े जो संकट भगत पे तेरे
सिंह चढ़ आये भवानी
तेरा जलवा देख माँ अम्बे
बनी मैैं तेरी दीवानी।।

भजन गायक – Reshmi Agrarian

Bhajan Lyrics in Hindi with Video

भजन लिरिक्स

Leave a Comment