मात अंग चोला साजे हर एक रंग चोला साजे भजन लिरिक्स

मात अंग चोला साजे
हर एक रंग चोला साजे
मात की महिमा देखो
ज्योत दिन रैना जागे
मात अंग चोला साजें
हर एक रंग चोला साजे।।

तू ओढ़े लाल चुनरिया
गहनों से करे श्रृंगार
शेरों पर करे सवारी
तू शक्ति का अवतार
तेरे तेज भरे दो नैना
तेरे अधरों पर मुस्कान
तेरे द्वारे शीश झुकाये
क्या निर्बल क्या बलवान
तेरे ही नाम का माता
जगत में डंका बाजे
मात अंग चोला साजें
हर एक रंग चोला साजे।।

ऊँचा है मंदिर तेरा
ऊँचा तेरा अस्थान
दानी क्या कोई दूजा
माँ होगा तेरे समान
जो आए श्रद्धा लेके
वो ले जाए वरदान
हे माता तू भगतो के
सुख दुःख का रखे ज्ञान
तेरे चरणो में आके
भाग्य कैसे ना जागे
मात अंग चोला साजें
हर एक रंग चोला साजे।।

मात अंग चोला साजे
हर एक रंग चोला साजे
मात की महिमा देखो
ज्योत दिन रैना जागे
मात अंग चोला साजें
हर एक रंग चोला साजे।।

गायक – महेंद्र कपूर जी।

Bhajan Lyrics in Hindi with Video

भजन लिरिक्स

Leave a Comment