होके मैया शेर पे सवार आ जाना भक्तों के द्वार भजन लिरिक्स

होके मैया शेर पे सवार
आ जाना भक्तों के द्वार
होता ना अब इंतज़ार
भक्तों की सुन माँ पुकार
कबसे खड़े राह में
अखियाँ हैं यूँ बेकरार
होता ना अब इंतज़ार
भक्तों की सुन माँ पुकार।।

फिल्मी तर्ज भजन = देखा है पहली बार।

ज्योति जलाऊँ
तेरा ध्यान लगाऊँ
तेरी अद्भुत छवि मैं
मेरे मन में बसाऊं
मैं तेरा ही बालक
जननी है तू मेरी
अम्बे माँ शारदे
विनती सुनले तू मेरी
होके मईया शेर पे सवार
आ जाना भक्तों के द्वार
होता ना अब इंतज़ार
भक्तों की सुन माँ पुकार।।

चरणों में तेरे
हम सिर को झुकाएं
बड़ी आशा लिए हम
तेरी महिमा सुनाएं
फूलों से भरके झोली
तेरे दर पे मैं चढाऊँ
केसरिया बिंदी लगाके
लाली चूनर ओढाऊँ
होके मईया शेर पे सवार
आ जाना भक्तों के द्वार
होता ना अब इंतज़ार
भक्तों की सुन माँ पुकार।।

कण कण में माई
तेरी शक्ति समाई
जब विपदा पड़ी तो
दौड़ी चली आई
मेरी पुकार सुनके
दर्शन ज़रा दिखा दो
करके दया मेरी दाते
धन्य जीवन बना दो
होके मईया शेर पे सवार
आ जाना भक्तों के द्वार
होता ना अब इंतज़ार
भक्तों की सुन माँ पुकार।।

होके मैया शेर पे सवार
आ जाना भक्तों के द्वार
होता ना अब इंतज़ार
भक्तों की सुन माँ पुकार
कब से खड़े राह में
अखियाँ हैं यूँ बेकरार
होता ना अब इंतज़ार
भक्तों की सुन माँ पुकार।।

भजन गायक – Mukesh Kumar Meena

Bhajan Lyrics in Hindi with Video

भजन लिरिक्स

Leave a Comment