बिगड़ी मेरी बना जा ओ शेरोवाली माँ भजन लिरिक्स

बिगड़ी मेरी बना जा
ओ शेरोवाली माँ
शेरोवाली माँ जोतावाली माँ
पहाडोंवाली माँ झंडेयावाली माँ
एक बार तू आजा ओ मेहरोवाली माँ
बिगडी मेरी बना जा
ओ शेरोवाली माँ।।

बागों से कलियाँ चुन चुन
तेरा सुन्दर भवन सजाऊँ
तारों जड़ी चुनरिया
जयपुर से मैं तो लाऊँ
अपनी झलक दिखा जा
ओ शेरोवाली माँ
बिगडी मेरी बना जा
ओ शेरोवाली माँ।।

पान सुपारी ध्वजा नारियल
तेरी भेंट चढ़ाऊँ
हलवा छोले पूरी
तेरा भोग मैं बनाऊं
आकर भोग लगा जा
ओ शेरोवाली माँ
बिगडी मेरी बना जा
ओ शेरोवाली माँ।।

‘चोखानी’ को तुम्हारी
ममता की प्यास बाकी
‘टोनी’ को अम्बे रानी
इतनी सी आस बाकी
आकर गले लगा जा
ओ शेरोवाली माँ
बिगडी मेरी बना जा
ओ शेरोवाली माँ।।

बिगड़ी मेरी बना जा
ओ शेरोवाली माँ
शेरोवाली माँ जोतावाली माँ
पहाडोंवाली माँ झंडेयावाली माँ
एक बार तू आजा ओ मेहरोवाली माँ
बिगडी मेरी बना जा
ओ शेरोवाली माँ।।

गायक – सुखजीत सिंह टोनी।

Bhajan Lyrics in Hindi with Video

भजन लिरिक्स

Leave a Comment