देख तेरे संसार की हालत ,
क्या हो गई भगवान।
कितना बदल गया इंसान।
सूरज ना बदला ,
चाँद ना बदला।
ना बदला आसमान।
कितना बदल गया इंसान।
आया समय बड़ा बड़ेगा ,
आज आदमी बना लफंगा।
कही पे झगड़ा कही पे दंगा ,
नाच रहा नर होकर नंगा।
छल कपट के हाथो ,
अपना बेच रहा ईमान।
कितना बदल गया इंसान।
देख तेरे संसार। …..
राम के भक्त रहीम के बन्दे ,
रचते है आज फरेब के धंधे।
कितने ये मक्कार के अंधे ,
देख लिये इनके भी धंधे।
इन्ही की काली करतूतों से ,
हुआ ये मुल्क मसाण।
कितना बदल गया इंसान।
देख तेरे संसार। …..
हम आपस में ना झगड़ते ,
बने हुए खेल क्यों बिगड़ते।
काहे लाखो घर ये उजड़ते ,
क्यों ये बच्चे माँ से बिछड़ते।
फुट फुट के क्यों रोते प्यारे ,
बापू के है प्राण।
कितना बदल गया इंसान।
देख तेरे संसार की हालत ,
क्या हो गई भगवान।
कितना बदल गया इंसान।
कितना बदल गया इंसान भजन लिरिक्स dekh tere sansar ki halat kya ho gayi bhagwan kitna badal gaya insaan Bhajan Text Lyrics