।। दोहा ।।
पावन पुण्य पुनीत भू , पर आए भगवान।
जिनकी पौरुषता निरख,भक्त बने हनुमान।
बांके बिहारी की देख छटा,
मेरो मन है गयो लटा पटा।
कब से खोजूं बनवारी को,
बनवारी को, गिरधारी को।
कोई बता दे उसका पता,
मेरो मन है गयो लटा पटा।
मोर मुकुट श्यामल तन धारी,
कर मुरली अधरन सजी प्यारी।
कमर में बांदे पीला पटा,
मेरो मन है गयो लटा पटा।
पनिया भरन यमुना तट आई,
बीच में मिल गए कृष्ण कन्हैया।
फोर दियो पानी को घटा,
मेरो मन है गयो लटा पटा।
टेडी नज़रें लत घुंघराली,
मार रही मेरे दिल पे कटारी।
और श्याम वरन जैसे कारी घटा,
मेरो मन है गयो लटा पटा।
मिलते हैं उसे बांके बिहारी,
बांके बिहारी, सनेह बिहारी।
राधे राधे जिस ने रटा,
मेरो मन है गयो लटा पटा।
krishna ji ke bhajan video
बांके बिहारी की देख छटा मेरो मन है गयो लटा पटा banke bihari ki dekh chhata krishna hindi bhajan lyrics
बांके बिहारी भजन लिरिक्स
भजन :- बांके बिहारी की देख छटा
गायक :- श्रद्धेय गौरव