यशोमती मैया से ,
बोले नंदलाला।
राधा क्यों गोरी ,
मैं क्यों काला।
बोली मुस्काती मैया ,
ललन को बताया।
काली अँधियारी ,
आधी रात मैं तू आया।
लाडला कन्हैया मेरा ,
काली कमली वाला।
इसीलिए काला।
यशोमती मैया से…….
बोली मुस्काती मैया
सुन मेरे प्यारे
गोरी गोरी राधिका के,
नैन कजरा रे।
काली नैनों वाली ने
ऐसा जादू डाला।
इसलिए काला
यशोमती मैया से…….
इतने में राधा प्यारी ,
आई इठलाती।
मैंने न जादू डाला ,
बोली मुस्काती।
लाडला कन्हैया तेरा ,
जग से निराला।
इसलिए काला
यशोमती मैया से ,
बोले नंदलाला।
राधा क्यों गोरी ,
मैं क्यों काला।
pamela jain bhajan lyrics video
यशोमती मैया से बोले नंदलाला लिरिक्स yashomati maiya se bole nandlala shri krishna bhajan lyrics in hindi
कृष्ण कन्हैया के भजन लिरिक्स in hindi
भजन :- यशोमती मैया से
गायिका :- पामेला जैन