तेरा जनम मरण मिट जाए, तू हरी का नाम सुमिर प्यारे ।
तेरा जनम मरण मिट जाए, तू हरी का नाम सुमिर प्यारे । बालापन में मन खेलन में, सुख दुःख नहीं था रे, जोबन रसिया कामन बसिया तन मन धन हारे । तू हरी का नाम सुमिर प्यारे… बूढा हो कर घर में सो कर, सुने वचन खारे, दुर्बल काया रोग सताया, तृष्णा तन जारे । …