Masti Barasegi Din Raat Shyam Bhajan Hindi Lyrics

Masti Barasegi Din Raat Shyam Bhajan Hindi Lyrics

घर में जिनके सांवरिये क कीर्तन होता है |

मस्ती बरसेगी दिन रात वो घर पावन होता है।

घर में जिनके सांवरिये का कीर्तन होता है |

रै मस्ती बरसेगी दिन रात वो घर पावन होता है

उस घर का हर प्राणी मन में फुला नहीं समाएं |

श्याम रंग जिस पे चढ़ जाए और रंग ना भाए |

श्याम से खेले होली जब जब फागण होता है |

रै मस्ती बरसेगी दिन रात वो घर पावन होता है।

श्याम का कीर्तन हो जिस घर में आते हैं बजरंगी |

धन दौलत की कमी रहे ना मिट जाए सब तंगी |

हरा भरा खुशियों से घर का आँगन होता है |

रै मस्ती बरसेगी दिन रात वो घर पावन होता है

श्याम की ज्योत जले जिस घर में अला बला ना आए |

स्वस्थ रहे प्राणी उस घर में रोग दूर हो जाए |

दुखी रूपी सागर का पल में मंथन होता है |

रै मस्ती बरसेगी दिन रात वो घर पावन होता है

दर्शन करने श्याम के प्रेमी दूर दूर से आते |

झूम झूम मस्ती में बोली भजन रसीले गाते |

उस घर में देखो मस्ती का आलम होता है |

रै मस्ती बरसेगी दिन रात वो घर पावन होता है

Masti Barasegi Din Raat Shyam Bhajan

 

Leave a Comment