।। दोहा ।।
वंशीवट यमुना बहे, राधा संग ब्रजधाम।
कृष्ण नाम की लहरियां, निकले आठों याम।
कन्हैयाँ कन्हैया, तुझे आना पड़ेगा,
वचन गीता वाला निभाना पड़ेगा।
गोकुल में आया मथुरा में आ,
छवि प्यारी प्यारी कहीं तो दिखा।
अरे साँवरे देख आ के ज़रा,
सूनी सूनी पड़ी है तेरी द्वारिका।
कन्हैयाँ कन्हैया ….
जमुना के पानी में हलचल नहीं,
मधुबन में पहला सा जलथल नहीं।
वही कुञ्ज गलियाँ वही गोपिआँ,
छनकती मगर कोई गागर नहीं।
कन्हैयाँ कन्हैया ….
कोई तेरी गैयाँ का वाली नहीं,
अमानत यह तेरी संभाली नहीं।
कई कंस भारत मे पैदा हुए ,
कपट से कोई घर भी खाली नहीं।
कन्हैयाँ कन्हैया, तुझे आना पड़ेगा,
वचन गीता वाला निभाना पड़ेगा।
sanjay vidyarthi bhajan video
कन्हैया कन्हैया तुझे आना पड़ेगा kanhaiya kanhaiya tujhe aana padega kanhaiya bhajan lyrics in hindi
कन्हैया भजन लिरिक्स in hindi
भजन :- कन्हैया, तुझे आना पड़ेगा
गायक :- संजय विद्यार्थी