तेरा रामजी करेंगे बेड़ा पार भजन लिरिक्स

तेरा रामजी करेंगे बेड़ा पार,
उदासी मन काहे को करे।
काहे को करे रे, काहे को करे,
उदासी मन काहे को करे।

नैया कर दे तू प्रभु के हवाले,
लहर-लहर हरि आप संभाले।
हरि आप ही उठावे तेरा भार,
उदासी मन काहे को करे।
तेरा रामजी ….

काबू में मझधार उसी के,
हाथों में पतवार उसी के।
बाजी जीत लेओ चाहे तुम हार,
उदासी मन काहे को करे।
तेरा रामजी ….

गर निर्दोष तुझे क्या डर है,
पग-पग पर साथी ईश्वर है।
जरा भावना से कीजिये पुकार ,
उदासी मन काहे को करे।
तेरा रामजी ….

सहज किनारा मिल जाएगा,
परम सहारा मिल जाएगा।
डोरी सौंप के तो देखो एक बार,
उदासी मन काहे को करे।

तेरा रामजी करेंगे बेड़ा पार,
उदासी मन काहे को करे।
काहे को करे रे, काहे को करे,
उदासी मन काहे को करे।

anup jalota bhajan video

तेरा रामजी करेंगे बेड़ा पार लिरिक्स tera ram ji karenge beda paar ram ji ke bhajan lyrics in hindi
राम जी के भजन लिरिक्स in hindi
हिंदी भजन संग्रह लिरिक्स | anup jalota bhajan video
भजन :- तेरा रामजी करेंगे बेड़ा पार
गायक :- अनूप जलोटा

Leave a Reply